फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: महराजगंज की प्यारी-प्यारी जनता कइसन बा, जवाब पाकर शीश झुकाया

Fri, 04 Oct 2024 04:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं अक्षरा सिंह। 
विज्ञापन
महराजगंज। महोत्सव के दर्शक दीर्घा में बैठे लोगों को मनोरंजन उपलब्ध कराने व उन्हे बांधे रखने के उद्देश्य से रामायण की कहानी व 51 शक्ति पीठों की स्थापना से जुड़ी कहानी लेजर शो के जरिए प्रस्तुत की गई। लेजर शो देख लोग भक्ति रस में गोते लगाते रहे।
विज्ञापन

महराजगंज महोत्सव की तीसरी स्टार नाइट भोजपुरिया लोगों के दिल की धड़कन अक्षरा सिंह के नाम रही। खचाखच दर्शकों से भरे महोत्सव पंडाल में उन्होंने 9.00 बजे मंच संभाला। महराजगंज की प्यारी प्यारी जनता कइसन बा जबाब पाकर शीश झूकाया। नवरात्रि को देखते हुए देवी गीत से शुरुआत की। धीरे धीरे चंवर डोलावे मालिनियां ... पचरा सुनाकर माता रानी की भक्ति को दर्शकों में मजबूत किया। इसके बाद तू लौंग मैं इलाइची... इसके बाद सैंया जी के रेट से बुलेट करें टांय टांय सुनाया तो युवा झूम उठे। दर्शकों से बातचीत का सिलसिला जोड़ते हुए कहा कि रहेगा न आप लोगों का अक्षरा पर आशीर्वाद दर्शकों से हामी सुनकर कहा तब तो मेरा कोई बाल नहीं बांका कर पाएगा। महराजगंज के लोग अतिथियों का बड़ा सम्मान देते हैं इसकी चर्चा पूरे प्रदेश ही नहीं बिहार तक है।
यहां कितने लोग बैठे मैं यह देख सकूं इसके लिए अपने मोबाइल का फ्लेश जलाकर हाथ उठाइये कि मैं भी वीडियो पोस्ट कर दिखा सकूं कि मेरे लिए इस कदर की दीवानगी है महराजगंज के लोगों में। लोगों ने उनकी मांग को तुरंत सिर-माथे लेते हुए पूरा किया। काली कोइलरिया रे हां.. देवी गीत के जरिए दर्शकों को कमर हिलाने पर मजबूर किया। चांद की चकोरी... नाचेगी सारी रात सुनाकर युवाओं को उकसाया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें