फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: युवक पर जानलेवा हमला, नौ पर केस

Mon, 02 Jun 2025 09:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। शहर में घर से बाहर निकले एक युवक पर कुछ लोगों ने गोलबंद होकर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने सोमवार को घायल युवक की मां की तहरीर पर नौ आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर ली। शहर के लोहिया नगर वार्ड निवासी मंजू देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि 30 अप्रैल की शाम को बेटा गुलशन यादव घर से बाहर गया था, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटा। फोन किया तो किसी दूसरे ने जवाब दिया कि गुलशन का एक्सीडेंट हो गया है।वह चमनगंज पुल पर पहुंचीं। जहां पता चला कि लड़का अस्पताल चला गया है। फिर वह जब अस्पताल पहुंची तो वहां पर कई लोग मौजूद थे। जहां से गुलशन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां भी लड़के की हालत में सुधार नहीं होने पर मेडिकल काॅलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। एक मई को गोरखपुर के एक निजी हॉस्पिटल में लड़के को भर्ती कराया। जहां पर लड़का 18 दिन आईसीयू में रहा। 18 दिन बाद प्राइवेट वार्ड में आया। उसके जबड़े में काफी चोट है। जिसके चलते डॉक्टर ने बोलने से मना किया था। इस बीच लड़के को होश आने पर बताया कि उसका एक्सीडेंट नहीं हुआ था। उसे कुछ लोगों ने मारपीट कर अधमरा कर दिया था। थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार, आरोपी कौशल उर्फ जयसिंह यादव, आयुष, मुकुल यादव उर्फ अजितेश, सोनू, गौतम निवासी बरगदवा वार्ड सहित कुल नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें