फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: समय सीमा बीत गई...नहीं मिली ओपन जिम, वाटर पार्क की सौगात

Mon, 29 Jan 2024 03:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
वीरबहादुर नगर वार्ड में अधूरा पड़ा ओपन जिम पार्क और वाटर पार्क।
विज्ञापन
महराजगंज। शहरवासियों को बेहतर सुविधा देने के दावे फेल साबित हो रहे हैं। दिसंबर तक व्यायाम और वाकिंग के लिए सुविधा उपलब्ध कराने का दावा किया गया था, लेकिन समय बीतने के बाद भी काम नहीं हो सका। शहर के बीच वीरबहादुर नगर वार्ड में एक करोड़ की लागत से ओपेन जिम व वाटर पार्क का निर्माण चल रहा है। काम की गति सुस्त होने के कारण ओपन जिम और वाटर पार्क की सुविधा शहरवासियों को अब तक नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, 60 हजार आबादी वाले नगर पालिका महराजगंज में 25 वार्ड हैं। शहर में सरोजनी नगर में सिर्फ एक पार्क उपलब्ध है। छोटा पार्क होने के चलते यहां पर बहुत कम लोग टहलने के लिए पहुंचते हैं। नगर पालिका प्रशासन ने व्यायाम और वाकिंग के लिए शहर के बीच और गोरखपुर रोड से सटे वीरबहादुर नगर वार्ड में एक करोड़ की लागत से ओपेन जिम और वाटर पार्क निर्माण शुरू कराया गया, लेकिन काम में तेजी नहीं दिख रही है। दिसंबर तक ओपेन जिम और वाटर पार्क का निर्माण कार्य पूरा करने का दावा किया गया था। यह अब तक पूरा नहीं हो सका है।
प्रशिक्षक के देखरेख में प्राइवेट जिम की तरह नगर पालिका के ओपेन जिम में शहरवासी व्यायाम कर सकेंगे। ओपेन जिम में युवाओं के स्वास्थ्य को देखते हुए व्यायाम उपकरण उपलब्ध रहेगी। व्यायाम का तरीका बताने के लिए प्रशिक्षक तैनात रहेंगे। वाकिंग के लिए आरसीसी रोड बन चुकी है। फव्वारा, बैठने के लिए चबुतरा, नाव, स्वीमिंग और एलईडी लाइट लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें