फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: एक माह बाद विदेश से युवक का घर पहुंचा शव

Thu, 23 May 2024 05:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंदुरिया। थाना क्षेत्र के अमतहां निवासी मोहित (30) की दुबई में मौत एक माह पूर्व हो गई थी। बुधवार को उनका शव घर पहुंचा। शव देखते ही परिवार के लोग रोने बिलखने लरे गए। मोहित ढाई वर्ष पूर्व दुबई कमाने गए थे। 21 अप्रैल को वह काम पर निकले तब से उनका पता नहीं चल रहा था। कुछ दिन बाद पता चला कि मोहित की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। तभी से परिवार वाले उनके शव का इंतजार कर रहे थे। मंगलवार देर रात को जैसे ही एंबुलेंस से शव घर पहुंचा, उनकी पत्नी संध्या देवी, बेटी सुहेतर, बेटा आर्यन, पिता जवाहर प्रसाद, भाई शैलेश कुमार के साथ ही अन्य परिवारिजन फूट-फूट कर रोने लगे। बुधवार सुबह शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें