भैया फरेंदा चौराहे के पास की घटना, परिजनों में मचा कोहराम
संवाद न्यूज एजेंसी
फरेंदा। भैया फरेंदा चौराहे के पास रविवार को एक युवक ने दुकान में छत के कुंडे में फंदा लगाकर जान दे दी। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, फरेंदा बुजुर्ग के महुअवां निवासी 24 वर्षीय रविकांत प्रजापति की भैया फरेंदा चौराहे के पास जूते-चप्पल की दुकान थी। वह रोज की भांति दुकान पर आया और दुकान को खोलकर बैठ था। दिन में करीब दो बजे दुकान के पीछे कमरे में गया और फंदे से लटक गया। दुकान पर रह रहे युवक ने कमरे में कोई आहट न होता देखकर शोर मचाया तो अगल-बगल के लोग जुट गए।
मकान के पीछे खिड़की से लोगों ने देखा तो फंदे से रविकांत लटका था। किसी तरह दरवाजा खोलकर युवक को इलाज के लिए सीएचसी बनकटी ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिए। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।
...
कर्ज में डूबे होने से गुमसुम रहता था रविकांत
आसपास के लोगों ने अनुसार, रविकांत प्रजापति कर्ज से डूबा था। इस वजह से वह गुमसुम रहता था। अपने लोगों से पैसे की तंगी के बारे में चर्चा भी कर चुका था। रविवार को दिन में दो बजे के पहले मोबाइल फोन पर पत्नी से आर्थिक तंगी के बारे में चर्चा की थी। रविकांत की शादी दो वर्ष पहले सुमन से हुई थी। छह माह को एक बच्चा भी है।