ठूठीबारी। लक्ष्मीपुर खुर्द में पुलिस चौकी के पास एक मकान में फंदे के लटकता शव मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लक्ष्मीपुर खुर्द निवासी दिलीप की मां मां ने बताया कि घर पर मैं और मेरा बड़ा बेटा दिलीप रहता था। मंगलवार को दोपहर करीब दो बजे दिलीप गांव से बाहर नए मकान पर हैंडपंप बनाने के लिए गया था। शाम सात बजे तक घर नहीं आया तो पता लगाने मकान पर गई तो अंदर से दरवाजा बंद मिला। ग्रामीणों व पुलिस कि मदद से दरवाजा खोला तो बेटे का शव फंदे से लटकता मिला। लक्ष्मीपुर खुर्द पुलिस चौकी इंचार्ज ब्रह्म कुमार उपाध्याय के अनुसार, शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद