फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: रेलवे ट्रैक के बीच मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
घुघली। गोरखपुर नरकटियागंज रेल मार्ग के घुघली उत्तरी सिग्नल तथा हिरना नाला के बीच रेलवे ट्रैक के बीच एक युवक का शव मिला। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गोरखपुर नरकटियागंज मार्ग के घुघली उत्तरी सिग्नल व हिरना नाला के बीच रेलवे ट्रैक के बीच शव होने की सूचना ट्रेन चालक के माध्यम से घुघली स्टेशन अधीक्षक को दी गई। स्टेशन अधीक्षक द्वारा प्राप्त सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए विधिक कार्रवाई में जुट गई। आसपास जुटे लोगों ने शव की शिनाख्त राघवेंद्र (30) निवासी वार्ड नं 8 नगर पंचायत घुघली के रूप में की। चौकी प्रभारी घुघली अवधेश कुमार ने कहा कि शव की शिनाख्त हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें