घुघली। गोपाला गांव के सिवान में महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा गोपाला निवासी 55 वर्षीय बुधना देवी गांव में ही स्थित एक ईंट भट्ठे पर काम करती थीं। पिछले शनिवार को भुगतान ली, लेकिन घर नहीं लौटी। परिजनों ने उनकी काफी खोजबीन की पर पता नहीं चला। उसके बाद बेटे ने गुमशुदगी दर्ज कराई। बुधवार की सुबह गांव के ही सिवान में महिला का शव मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष गौरव कुमार सिंह के अनुसार, रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद