नौतनवां। थाना क्षेत्र के गांव कजरी में बुधवार की शाम को एक महिला का शव घर के अंदर दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। पुलिस शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, नौतनवां थाना क्षेत्र के कजरी निवासी धर्मेंद्र की पत्नी वंदना (26) का शव कमरे में छत की कुंडे से दुपट्टे के फंदे से लटका हुआ था। किसी ने देखा तो शोर मचाया। उसके बाद आसपास के लोग जुट गए। मृतका के पति गुजरात में रहकर काम करते हैं। घर पर चार वर्षीय बेटा आर्यन और जेठ और जेठानी रहते हैं । जेठ-जेठानी दवा कराने गए थे। थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। संवाद