फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सेमरा राजा के युवक का शव कुशीनगर के देवतहा में मिला

Sun, 03 Dec 2023 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। भिटौली थाना क्षेत्र के सेमरा राजा निवासी संगम का शव नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के देवतहा गांव के सीवान में ईंट भट्ठे के निकट शनिवार सुबह मिला। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक वह अपने दीदी पुनीता के घर निमंत्रण में गया था। सुबह जब ग्रामीण खेत देखने गए तो शव देखकर लोगों की भीड़ लग गई। किसी ने शव की शिनाख्त कर परिजनों को सूचित किया। उक्त घटना से परिवार में मातम छा गया। पत्नी सीमा दहाड़े मारकर रोने लगी। मृतक संगम तीन बहनों में इकलौता था। बहन गुंजा, पुंजा, मोहिनी बदहवास हो गई। पिता सिकंदराबाद में पुलिस हैं।
विज्ञापन

इलाज के दौरान युवक की मौत

पनियरा। थाना क्षेत्र के देवीपुर गांव के अजमुल्ला टोले में बीतें 24 नवंबर शाम सात बजे के करीब निजामुद्दीन (26) ने अपनी पत्नी के आपसी विवाद को लेकर आत्महत्या करने का प्रयास कर रहा था। युवक की पत्नी के चिखने-चिल्लाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। मौके पर उपस्थित लोगों ने युवक को गंभीर अवस्था में आनन-फानन में परिजनों के सहयोग से इलाज को लेकर मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में ले जाकर भर्ती कराया। जहां पर शनिवार दोपहर में इलाज के दौरान निजामुद्दीन की मौत हो गई है। पति की मौत के बाद पत्नी अजरून निशा का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। मृतक की दो बेटियां हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें