फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नदी में नेपाल के बुजुर्ग की मिली लाश

Thu, 31 Oct 2024 02:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
ठूठीबारी। चंदन नदी में बुधवार शाम को एक शव उतराता दिखाई दिया। इसे देखने के लिए भीड़ इकट्ठी हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा बनाकर परिजनों की रजामंदी पर शव को सौंप दिया गया है। मृतक की शिनाख्त चिरकल्ली साहनी 60 निवासी पाल्ही नंदन गांव पालिका छोटकी सुनरी, थाना महेशपुर जिला नवल परासी नेपाल के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार वह मंगलवार शाम से घर मछली मारने के लिए निकला था, वापस नहीं आया। मृतक चिरकल्ली के बड़े लड़के हीरामन साहनी ने बताया कि वह शिकारमाही (जाल से मछली पकड़ना) का काम करते थे। रोज की तरह मंगलवार की शाम वह घर से शिकारमाही के लिए निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें