फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जंगल में मिला अधेड़ का शव, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 20 May 2024 02:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
बागापार। सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के पकड़ी रेंज के जंगल में रविवार को बरगदवा राजा निवासी एक अधेड़ का शव मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


भाई दीनानाथ ने बताया कि मंगलवार की सुबह बैजनाथ पकड़ी रेंज के जंगल में स्थित वनग्राम बीट नर्सरी में बांस काटने की बात कहकर घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वे घर वापस नहीं आए। उनके गायब होने के संबंध में बागापार चौकी पर स्वजन गुमशुदगी दर्ज करने के लिए तहरीर भी दिए थे, लेकिन किन्ही कारणों से उनकी गुमशुदगी दर्ज नहीं हो पाई। रविवार को पुलिस द्वारा सूचना मिला कि जंगल में अधेड़ व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस की सूचना पर मौके पर स्वजन पहुंचे तो उक्त शव बैजनाथ का था। शव देखकर यह प्रतीत हो रहा था कि किसी जंगली जानवर के हमले से उनकी मृत्यु हो गई है। सदर कोतवाल राहुल शुक्ला ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें