फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव

Wed, 04 Jun 2025 07:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के शिवपुर के चेतरा गांव के बाहर मंगलवार की शाम एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। इसकी जानकारी लोगों को हुई तो काफी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। कुछ देर के बाद युवक की पहचान चेतरा गांव के अमरनाथ पुत्र गजराज के रूप में हुई। सूचना पर सीओ दीपशिखा वर्मा व स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच कर घटना की जांच में जुट गई। परिजनों के अनुसार अमरनाथ घर से मंगलवार की सुबह करीब 9 बजे निकला था। पूरे दिन घर वापस नहीं आया। देर शाम को कुछ लोगों ने देखा कि गांव के पास अमरनाथ का शव पड़ा है। शव के पीठ और पैर पर चोट के निशान थे। परिजन अनहोनी की आशंका जता रहे हैं। अमरनाथ मेहनत मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता था। बृजमनगंज थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें