फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
फंदे से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन

चौक बाजार। कोतवाली थाना क्षेत्र के बागापार में रविवार को फंदे से लटकता हुआ एक युवक का शव घर से दक्षिण आम के बागीचे में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार बागापार खास निवासी हरिशंकर गौड (40) ने समूह से कुछ रुपये ब्याज पर लिए थे। रविवार सुबह एक व्यक्ति समूह तगादा करने आया था। उस व्यक्ति के जाने के बाद हरिशंकर कहीं चला गया। देर तक पता नहीं चलने पर घर वालों ने खोजबीन शुरू की। उसका शव दोपहर में घर के दक्षिण स्थित आम के बगीचे में पेड़ से रस्सी के सहारे लटका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों के शोर मचाने पर ग्रामीण इकट्ठे हो गए। किसी ने बागापार पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने पेड़ से शव को उतरवाया तथा पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक हरिशंकर की पत्नी सुमन के अलावा तीन बेटी व एक बेटा है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। बागापार चौकी इंचार्ज विजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें