लोगों का कहना है कि महातम नशे के आदी थे। गांव के लोगों से वह खास ताल्लुक नहीं रखते थे। तीन दिन पहले लोगों ने उन्हें गांव में देखा था। सोमवार की रात मोहल्ले के लोग उन्हें बुलाने उनके घर गए। आवाज न आने पर लोगों को अनहोनी की आशंका हुई।
थोड़ी देर में मौके पर भीड़ जुट गई। लोगों ने देखा कि घर के फर्श पर उनका शव पड़ा हुआ है। शव को देखकर लग रहा था कि दो-तीन दिन पहले ही उनकी मौत हो गई थी। शव से दुर्गंध आ रहा था।
ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौक बाजार थानाध्यक्ष विजय बहादुर ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।