फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: फंदे से लटकता मिली युवती का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
भिटौली। भिटौली थाना क्षेत्र के अमवा भैंसी निवासिनी एक युवती ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

सूचना के अनुसार, युवती की मां माला देवी शाम को बाजार गई थी। बाजार से घर लौटने पर शाम लगभग 6:30 बजे उसने अपनी बेटी खुशबू (20) के शव को फंदे से लटकता देखा। इसके बाद वह दहाड़े मार कर रोने लगी। उसके चिल्लाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और शव को नीचे उतारा। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची भिटौली पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मां-बेटी दोनों घर पर ही रहती थी। युवती ने फंदा क्यों लगाया, इस पर अभी रहस्य बना हुआ है। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र ने बताया कि युवती के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें