चंदन नदी में वृद्ध का शव मिला, शिनाख्त नहीं
ठूठीबारी। कोतवाली क्षेत्र के बैरियहवां गांव के पूरब होकर बहने वाली चंदन नदी में रविवार की सुबह करीब 10 बजे ग्रामीणों नेेेे शव देख कोतवाली पुलिस को सूचना दी।
उसके बाद शव को पानी से निकलवाकर शिनाख्त की कोशिश की गई।
थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि मृतक के शरीर पर सफेद बनियान थी। शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।