परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला बिटिया को घर पर छोड़कर बकरी चराने गांव से बाहर चल गई। लौटकर आई तो बिटिया घर पर नहीं थी। पीड़ित मां ने पुलिस को तहरीर देकन आरोप लगाया है कि प्रेम जाल में फंसाकर उसे एक युवक साथ लेकर चला गया है। वह एक मोबाइल फोन नंबर पर बात करती थी। अब वह बंद है। थानाध्यक्ष रामाज्ञा सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद