फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बहू ने सास-ससुर के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
ठूठीबारी। प्रताड़ना से परेशान बहू ने सास-ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। ठूठीबारी ग्राम सभा के टोला सड़कहवां निवासी संगीता देवी ने बताया कि मेरे पति राजू चौधरी आजीविका के लिए दूसरे प्रदेश गए हुए हैं। आए दिन ससुर रामप्रसाद चौधरी तथा सास पवित्रा मुझे और मेरे बच्चों को गाली देते रहते हैं। 21 जुलाई को रात में करीब 9 बजे सास-ससुर हमको भद्दी-भद्दी गाली देने लगे। विरोध किया तो नाराज होकर सास-ससुर मुझे लाठी-डंडे से मारने-पीटने लगे और जानमाल की धमकी दी। यहां तक मेरे हमारे बच्चे अंकिता, नन्दिनी, हिमांशु बीच-बचाव करने आए तो उनको भी मारा-पीटा। इस संबंध में ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि आरोपी ससुर और सास के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें