फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दहेज को लेकर बहु से मारपीट, चार पर केस

Wed, 13 Nov 2024 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
ठूठीबारी। चटिया गांव के टोला रामपुरवा निवासी एक बहू ने अपने सास, ससुर, पति व देवर पर दहेज को लेकर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। पुलिस मामले में चारों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है। बहू बबली पत्नी आदर्श ने दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि करीब तीन वर्ष पूर्व उसकी शादी चटिया निवासी आदर्श गौड़ के साथ हुई थी। शादी में पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार दहेज और सामान दिया। कुछ दिनों बाद सास, ससुर, पति व देवर अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए मार-पीटकर, जान से मारने की धमकी देते हुए घर से बाहर निकालने और साथ छोड़ने की धमकी देने लगे। प्रभारी कोतवाल योगेंद्र कुमार ने केस दर्ज करने की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें