फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: आपात काल के काले दिनों को कभी नहीं भुला जा सकता

Mon, 26 Jun 2023 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
भाजपा कार्यालय पर आयोजित बैठक में काली पट्टी बांध कर बैठे पदा​धिकारी।संवाद
विज्ञापन
आपात काल की बरसी पर भाजपा कार्यालय में संगोष्ठी का आयोजन किया गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। देश में 25 जून 1975 को आपातकाल लगाया गया था। रविवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर जिला संयोजक संजय पांडेय की अध्यक्षता में आपात काल की बरसी पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा कि आपात काल के उन काले दिनों को कभी नहीं भुला जा सकता। जब संस्थानों को सुनियोजित तरीके से ध्वस्त कर दिया गया। देश में आपात काल थोप कर कांग्रेस ने विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र की हत्या की थी। असंख्य सत्याग्रहियों को रातों रात जेल की काल कोठरी में कैद कर प्रेस पर ताले जड़ दिए गए। नागरिकों के मौलिक अधिकारों को छीन कर संसद और न्यायपालिका को मूक दर्शक बना दिया गया था। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि 1975 में आज के ही दिन भारतीय संविधान और लोकतंत्र का गला घोंटकर आपातकाल लागू किया गया था। 25 जून 1975 भारतीय लोकतंत्र के इतिहास की यह काली तारीख है । तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कहने पर 25 जून 1975 को तत्कालीन राष्ट्रपति फखरूद्दीन अली अहमद ने इमरजेंसी यानी आपातकाल का एलान किया था। उन्होंने कहा कि 1975 में आज ही के दिन कांग्रेस ने सत्ता के लिए हर भारतवासी का संवैधानिक अधिकार छीन लिया था और आपातकाल लगा दिया था। क्रूरता के मामले में कांग्रेस शासन ने विदेशी शासन को भी पीछे छोड़ दिया। भारत के लोकतंत्र की रक्षा के लिए जिन लोगों ने संघर्ष किया, यातनाएं झेलीं, उन सबको मेरा नमन है। जिला संयोजक संजय पांडेय ने कहा कि इतिहास में 25 जून का दिन भारत के लिहाज से एक महत्वपूर्ण घटना का गवाह रहा है।
विज्ञापन



घर घर संपर्क कर बताए योजना

महराजगंज। केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने सरकार के 9 साल सेवा सुशासन और गरीब कल्याण कार्यक्रम के तहत महाराजगंज में घर घर जाकर जनसंपर्क किया एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से आम जन को अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें