फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: चिउरहा समिति पर डेयरी तो भुवनी में खुलेगा जनऔषधि केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बहुउद्देशीय प्राथमिक सहकारी समिति को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ ग्रामीणों की मुश्किलों को दूर करने की होगी पहल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

महराजगंज। बहुउद्देशीय प्राथमिक सहकारी समिति को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने व ग्रामीणों की मुश्किलों दूर होगी। चयनित समितियों को डेयरी व जन औषधि केंद्र के रूप में प्रयुक्त करते हुए जहां उसकी आय बढ़ाई जाएगी। जिले में 96 बहु उद्देशीय प्राथमिक सहकारी विकास समिति संचालित होती है।
नगर के चिउरहां की समिति पर डेयरी खोलते हुए वहां पर दूध व उससे बनने वाले अन्य उत्पादों को बेचते हुए समिति की आय बढ़ाई जाएगी। इसके लिए समिति ने लाइसेंस भी प्राप्त कर लिया है। अगस्त माह से यहां पर नगरीय क्षेत्र के लोगों को दूध व उससे जुड़ी सामग्री का विक्रय शुरू हो जाएगा। जिन पांच समितियों पर जन औषधि केंद्र को खोला जाना है उनमें भुवनी, चौक, लक्ष्मीपुर, चिउरहां व बहदुरी बाजार का भी नाम है। इसके खुल जाने से ग्रामीणों व किसानों को रियायत मूल्य पर दवाओं को उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-

जिले की समितियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने व लोगों की मुश्किलों को कम करने के उद्देश्य से निरंतर रूप से पहल की जा रही है। डेयरी व जन औषधि केंद्र का कार्य शुरू होने से जहां उनकी महत्ता बढ़ेगी, वहीं जरूरतमंदों की मुश्किल भी कम होगी।

सुनील कुमार गुप्ता, सहायक निबंधक सहकारिता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें