फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दबंग ने छोटी बहन से की छेड़छाड़, बड़ी से दुष्कर्म, सदमे में पिता ने दे दी थी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
विरोध करने पर भाई को पीटा, डर से सप्ताह भर मौन रही पीड़िता, अब हिम्मत जुटा पहुंची कोतवाली, दी तहरीर
विज्ञापन

पुलिस बोली-तहरीर स्पष्ट नहीं, फिर से तहरीर देने पर दर्ज किया जाएगा केस
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। छोटी बहन से छेड़छाड़, खुद के साथ दुष्कर्म और सदमे में पिता के खुदकुशी कर लेने के बाद डर से एक सप्ताह तक चुप्पी साधने के बाद हिम्मत जुटाकर पीड़िता सोमवार को कोतवाली पहुंची। उसने पुलिस को विस्तार से अपने और अपने परिवार के ऊपर हुए जुल्म की कहानी सुनाई और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। पीड़िता ने कहा कि उसके आबरू से खेलने वाला व्यक्ति उसका मकान मालिक है। वह दबंग किस्म का है और सत्ता में भी उसकी पकड़ है। उसने मुंह खोलने पर बुरे परिणाम की धमकी दी थी। इसलिए अब तक चुप थी, लेकिन अब जीने की लालसा खत्म हो गई है। बस उसे सजा भुगतते हुए देखना चाहती हूं।
तहरीर में पीड़िता ने बताया है कि उसका परिवार पिछले पांच साल से शहर के एक मुहल्ले में किराए के मकान में रहता है। परिवार में चार बहनें और एक भाई के अलावा पिता थे। उसके पिता 28 अगस्त को इस दुनिया को छोड़ गए। कहने को तो उन्होंने खुदकुशी कर ली। उनकी कार्बाइड खाने से मौत की बात सामने आई थी, लेकिन हकीकत कुछ और है। दरअसल, मकान मालिक ने पहले उसकी छोटी बहन से छेड़छाड़ की और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। पिता को इसकी जानकारी हुई तो सदमे में आ गए। उस दबंग से लड़ने की उनमें न तो हिम्मत थी और न ही सामर्थ। आखिर में उन्होंने मौत की राह चुन ली। दबंग ने खामोशी तोड़ने पर बुरे परिणाम की धमकी दी थी। ऐसे में उसे समझ नहीं आ रहा था कि भाई-बहनों को खतरे में डालकर मुंह खोलू या नहीं। पिता के जाने के बाद अब जीने की चाह नहीं रही। अब इच्छा है तो बस आरोपी को सजा भोगते हुए देखने की।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार राय ने बताया कि तहरीर मिली है, लेकिन सारी बातें स्पष्ट नहीं होने के कारण फिर से तहरीर लेकर आने के लिए कहा गया है। मंगलवार को पीड़िता फिर तहरीर लेकर आएगी तो केस दर्ज किया जाएगा।

छोटे भाई ने किया विरोध तो कर दी पिटाई
पीड़िता ने तहरीर में यह भी बताया है कि उनके शोषण की जानकारी जब उसके छोटे भाई को हुई तो उसने विरोध किया था। इस पर दबंग ने उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी। इस पर छोटे भाई ने सारी बाते पिता को बता दी। इसके बाद दबंग ने मुंह बंद रखने की धमकी देते हुए कहा कि अगर किसी को बताया तो कहीं का नहीं छोड़ूंगा।

आहत पिता ने दे दी जान
पीड़िता का कहना है कि बेटियों का शोषण होने से दुखी पिता दबंग व्यक्ति के खिलाफ कुछ न कर पाने से काफी आहत थे। इसी सदमे में उन्होंने जहर खा लिया और उनकी मौत हो गई। उसने कहा कि दबंग पर हत्या की धारा के तहत केस दर्ज होना चाहिए। यह भी कहा कि आरोपी पुलिस से साठगांठ कर बचने की कोशिश कर रहा है।
-
आसपास के लोग भी दबंग की हरकत से हैं नाराज
मुहल्ले की एक महिला ने कहा कि गरीब की सुनने वाला कोई नहीं है। दबंग व्यक्ति मामले को रफा दफा कराने की कोशिश में लगा है। बेटियों की गरीबी का फायदा उठाकर उसने उनकी आबरू से खेला है। दबंग को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
-
पीड़िता बोली, कराया जाए मेडिकल परीक्षण
दबंग की गंदी से हरकत की शिकार पीड़िता का कहना है कि वह मेडिकल परीक्षण के लिए तैयार है। जांच में सब कुछ सामने आ जाएगा। पुलिस मेडिकल परीक्षण कराना तो दूर केस लिखने के लिए भी तैयार नहीं है।

लेटलतीफी कोतवाली पुलिस की आदत
दुष्कर्म जैसे गंभीर मामले में कोतवाली पुलिस द्वारा लेटलतीफी कोई नहीं बात नहीं है। इससे पहले दुष्कर्म के आरोपी सब रजिस्ट्रार के मामले में भी पुलिस ने तत्काल कार्रवाई नहीं की थी। मामले की पीड़िता की माने तो पुलिस ने किसी तरह से केस दर्ज किया, लेकिन गिरफ्तारी में रुचि नहीं ली। इस बीच मौके का लाभ उठाकर सब रजिस्ट्रार ने हाईकोर्ट से गिरफ्तारी पर स्टे ले लिया।
विज्ञापन


घटना के छह दिन बाद चार आरोपियों पर दर्ज हुआ था

कोठीभार थाना क्षेत्र के एक गांव में 27 अगस्त को गांव के चौराहे पर कुछ मनबढ़ों ने एक युवती के कपड़े फाड़ कर बेरहमी से उसकी पिटाई कर दी थी। मामले में पीड़ित युवती ने परिजनों के साथ कोठीभार थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई, लेकिन पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के बजाय मेहरबान बनी रही। छह दिन बाद चार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें