महराजगंज। नौतनवां कस्बे में गैस गोदाम के पास शनिवार की दोपहर बोलेरो की चपेट में आने से नेपाल के रूपनदेही निवासी 48 वर्षीय जलालुददीन गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस की मदद से घायल को सीएचसी नौतनवां भिजवाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थानेदार सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद