फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: साइकिल सवार को ट्रक ने रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के गोरखपुर-महराजगंज मुख्य मार्ग पर अमवा चौराहे पर सड़क पार करते समय ट्रक की चपेट में आकर साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन उन्हें सीएचसी परतावल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के बसहिया बुजुर्ग टोला उर्दहनी निवासी झन्नन प्रसाद (50) साइकिल से अमवा चौराहे पर गए थे। मुख्य सड़क पर चंदरपुर की तरफ मुड़ने वाले डिवाइडर से सड़क पार कर रहे थे कि गोरखपुर से महराजगंज की तरफ जा रही तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों के अनुसार ट्रक का पहिया उनके शरीर पर चढ़ गया। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें