वर्ष 1988 से पालिका बनने के बाद से इस सीट पर कांग्रेस व भाजपा का रहा कब्जा
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। महराजगंज की जनता ने 35 साल बाद नगर पालिका के इतिहास को बदलने का कार्य किया। इस बार जनता ने सपा प्रत्याशी पर भरोसा जताते हुए पहली बार पालिका की सीट पर साइकिल दौड़ाई है।
वर्ष 1988 में कांग्रेस से पहली बार रमाकांत अध्यक्ष बने थे। इसके बाद 90 से लेकर 2006 तक यह सीट भाजपा के पास रही। 1990 में कृष्णगोपाल जायसवाल कार्यवाह अध्यक्ष बनाए गए। वर्ष 1992 से 1993 तक रामदुलारे व ओमप्रकाश मद्धेशिया अध्यक्ष रहे। इसके बाद जयमंगल कन्नौजिया, सुनीता कन्नौजिया व रीता देवी ने भी भाजपा के टिकट पर प्रतिनिधित्व किया।
2012 में इस सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी रीता भारती ने अपना परचम लहराया। वर्ष 2017 से लेकर 2022 तक कृष्ण गोपाल ने इस सीट पर प्रतिनिधित्व किया। इस बार जनता ने परिवर्तन का मन बनाया तो इस सीट पर पहली बार साइकिल दौड़ी व पुष्पलता को अध्यक्ष बनने का अवसर मिला।
...
कांग्रेस, सपा, भाजपा व बसपा ने भी पहली बार चखा जीत का स्वाद
नगर पंचायत सोनौली में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने जीत का स्वाद चखा है। इसके पूर्व वहां से निर्दल की कामना त्रिपाठी विजयी हुई थीं। परतावल सीट पर पहली बार बसपा, पनियरा व बृजमनगंज सीट पर पहली बार भाजपा व निचलौल सीट पर पहली बार सपा ने जीत दर्ज किया है।