फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कस्टम विभाग ने तस्करी का 9000 किलो मक्का नष्ट कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
खनुआ। कस्टम विभाग नौतनवा ने बुधवार को हरदीडाली सिवान में स्थित नौतनवा कूड़ाघर परिसर के अलावा अन्य अलग-अलग स्थानों से तस्करी का 9000 किलो मक्का बरामद करके नष्ट कराया। जानकारी के अनुसार, सीमावर्ती क्षेत्रों से एसएसबी, पुलिस और कस्टम विभाग ने तस्करी के लिए ले जाया जा रहा मक्का अलग-अलग स्थानों से बरामद कस्टम विभाग को सौंपा था। जांच के लिए मक्के का सैंपल प्रयोगशाला में भेजा गया था। जांच में पाया गया कि बरामद मक्का खाने योग्य नहीं है। इसके बाद कस्टम विभाग ने जेसीबी से जमीन खोदकर बोरे में रखे मक्का को नष्ट करा दिया। कस्टम अधीक्षक जगत सिंह राणा ने बताया कि अलग-अलग स्थानों से बरामद हुए 9000 किलो मक्का उपयोग लायक नहीं पाए जाने पर नष्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें