फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: शहर में देवी दर्शन को उमड़ा भक्ताें का सैलाब

विज्ञापन
विज्ञापन
भीड़ बढ़ी तो शहर की सड़कों पर पैदल चलना भी हुआ मुश्किल, पुलिस को व्यवस्था संभालने में करनी पड़ी मशक्कत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। शहर में रविवार शाम को देवी दर्शन के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। भीड़ इतनी हो गई की शहर में पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। हर तरफ देवी गीतों की गूंज होती रही। शहर में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। देर रात तक लोग मेले का आनंद उठाते रहे।
शहर के दुर्गा मंदिर परिसर में बने पंडाल में मां दुर्गा का दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। आलम यह रहा कि चंद फासला तय करने में घंटे भर का वक्त लग गया। धीरे-धीरे लोग आगे बढ़ते रहे। भीड़ में सिविल ड्रेस में पुलिस प्रत्येक गतिविधियों पर नजर बनाए रखी। गुब्बारों के साथ अन्य सामग्रियों की दुकानें सजी रहीं। बच्चों समेत लोगों ने जमकर खरीदारी भी की।
विज्ञापन

सोमवार शाम पूरे शहर से पूरे श्रद्धालुओं की भीड़ दिखने लगी थी। दुर्गा मंदिर से आगे बढ़ने पर बस स्टेशन के पास नरेंद्र यादव मिले। उन्होंने बताया कि भैया इस बार शोर भी कम है, शहर के अंदर वाहनों का प्रवेश भी नहीं हुआ है। बाइक भी अंदर पुलिस नहीं आने दे रही है। भीड़ के कारण थोड़ी समस्या हुई है। मऊपाकड़ मुहल्ले में देवी दर्शन के लिए लंबी कतार लगी दिखी। समिति पदाधिकारियों के अलावा सुरक्षा भीड़ को नियंत्रित करने में जुटे रहे। गिरिजेश प्रसाद ने बताया कि इस बार व्यवस्था अच्छी है। शहर के बाहर की वाहनों को रोक दिया गया।
चौक रोड पर भी इसी तरह से भीड़ लगी रही। अमरूतियां मुहल्ले में समिति की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा का पूरा ख्याल रखा जा रहा था। दो कतारें अलग-अलग लगी रही। श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जा रहा था। नगर सक्सेना चौक पर पुलिस बैरिकेडिंग कर सतर्क रही। बाइक लेकर जा रहे सुरेश को पुलिस कर्मियों ने रोका, उन्होंने बाइक से अंदर से आने का अनुरोध किया, लेकिन पुलिस ने उनको समझाकर बाइक दूर सुरक्षित स्थान पर खड़ी करने का निर्देश दिया। इसी तरह से अन्य लोगों को भी रोक दिया गया।
-
इन रास्तों ने वाहनों को आने जाने की रही व्यवस्था
24 अक्तूबर तक शहर में बड़े वाहनों का प्रवेश नहीं होगा। रास्ते डायवर्ट कर वाहनों को भेजा गया। सिसवा घुघुली के तरफ से आने वाले सभी भारी वाहन, व्यावसायिक वाहन जिनको फरेंदा के तरफ जाना हो वह वाहन नो-एंट्री के समय शिकारपुर, परतावल ,पनियरा, कैम्पियरगंज होकर फरेंदा जाएंगें। निचलौल की तरफ से आने वाले सभी भारी वाहन, व्यावसायिक वाहन जिनको फरेंदा, गोरखपुर रोड़ की ओर जाना हो वह वाहन नो-एंट्री के समय सिंदुरिया से शिकारपुर परतावल होकर गए।
चौक रोड से आने वाले सभी भारी वाहन, व्यावसायिक वाहन जिनको फरेंदा, गोरखपुर रोड की ओर जाना हो वह वाहन नो-एंट्री के समय झंझनपुर से सिंदुरिया शिकारपुर ,परतावल होकर गए। फरेंदा की ओर से आने वाले सभी भारी वाहन, व्यावसायिक वाहन जिनकों निचलौल, चौक, सिंदुरिया, शिकारपुर जाना हो वह वाहन नो-एंट्री प्वाइंट फरेंदा छतरी पुल से कैम्पियरगंज, पनियरा, परतावल, शिकारपुर, सिंदुरिया होकर गए। गोरखपुर, परतावल बाजार के तरफ आने वाले सभी भारी वाहन, व्यावसायिक वाहन नो-एंट्री के समय शिकारपुर से ही डायवर्जन रहा।
विज्ञापन

-
त्योहार को देखते हुए डायवर्जन किया गया। शहर में आवागमन में समस्या न हो, इसे ध्यान में रखते हुए सभी प्रमुख स्थानों पर यातायात पुलिस तैनात है। इसके अलावा पुलिस गश्त भी बढ़ी दी गई है। सुरक्षा को लेकर पूरी सतर्कता बरती जा रही है। निर्धारित रूटों ने भारी वाहनों को जाने की अनुमति दी गई।

डॉ. कौस्तुभ, पुलिस अधीक्षक
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें