निचलौल। सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग अंतर्गत निचलौल वन रेंज के भारत नेपाल बॉर्डर से लगे गांव बहुआर कला के पश्चिम सिवान में बने एक तालाब में शनिवार को मगरमच्छ निकलने से हड़कंप मच गया। इसे देखने के लिए ग्रामीणों की भारी-भीड जुट गई। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने तालाब से मगरमच्छ को रेस्क्यू करके सुरक्षित दर्जीनिया ताल में छोड़ दिया। वन क्षेत्राधिकारी सुनील राव ने बताया कि बहुआर कला निवासी नरेंद्र पटेल के तालाब में मगरमच्छ निकलने की सूचना मिलने के तुरंत बाद मौके पर वन विभाग की टीम को भेजा गया। तथा मगरमच्छ को रेस्क्यू करके पकड़ लिया गया। दर्जीनिया ताल में लाकर छोड़ा गया।