फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: खेत में मिला मगरमच्छ, रेस्क्यू कर नदी में छोड़ा

Sun, 27 Jul 2025 05:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
पनियरा। क्षेत्र के ग्राम पंचायत रानीपुर में रविवार की सुबह एक खेत में मगरमच्छ देख ग्रामीण सहम गए। उसे देखने के लिए काफी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। सूचना पर पहुंचे बाकी रेंज के वन कर्मियों ने उसे रेस्क्यू कर रोहिन नदी में सुरक्षित छोड़ दिया। वन क्षेत्राधिकारी जगदंबा पाठक ने बताया कि ग्राम सभा रानीपुर में मगरमच्छ निकलने की सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची। उसे ग्रामीणों की मदद से पकड़कर सुरक्षित रोहिन नदी में छोड़ दिया गया। वह मादा मगरमच्छ थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें