फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नहर किनारे शौच कर रहे बुजुर्ग पर मगरमच्छ ने किया हमला

Sat, 06 Jul 2024 05:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग के अंतर्गत निचलौल वन रेंज क्षेत्र के बुढ़वा जंगल से सटे नहर के तट पर शौच के लिए बैठे एक बुजुर्ग पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। बुजुर्ग की अंग भंग कर मगरमच्छ नहर में चला गया।
विज्ञापन


परिजनों ने उन्हें निचलौल स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर हालत देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। कुशीनगर जिले के खड्डा थाना क्षेत्र के अंतर्गत मदनपुर भेड़ियारी निवासी कन्हैया गौंड (60) शुक्रवार को शौच के लिए गांव के पास बुढ़वा जंगल से सटे होकर बहने वाली नहर तट पर बैठे थे। इसी बीच अचानक नहर से निकले एक मगरमच्छ ने उनपर हमला बोल दिया। अभी वह बचने का प्रयास करते की मगरमच्छ ने उनका अंग भंग कर दिया।

निचलौल वन क्षेत्राधिकारी सुनील राव ने कहा की पिछले दिनों उक्त जगह से एक मगरमच्छ को रेस्क्यू कर दर्जीनिया ताल में छोड़ा गया है। बरसात होने की वजह से वन्य जीव इधर उधर फैल चुके है। नदी, तालाबों के किनारे बसे ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें