फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से युवक की हुई मौत

Fri, 15 Mar 2019 01:06 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
ट्रक की चपेट में आने से युवक की हुई मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नौतनवां (महराजगंज)। सोनौली-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भुंडी बाईपास चौराहे के समीप बुधवार की देर रात सोनौली की तरफ जा रहे ट्रक की चपेट में  आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक की देर रात इलाज के लिए लखनऊ जाते समय रास्ते में मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। 
विज्ञापन


कस्बे के राजेंद्रनगर निवासी अनिल यादव (32) अपने पूरे परिवार के साथ भुंडी मोहल्ले में एक रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने गए थे। देर शाम वह सड़क पार कर चाय की दुकान में गए थे और वहां से अपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे। इसी बीच सोनौली की तरफ केला लादकर जा रहे ट्रक की चपेट में वह आ गए। इस हादसे में अनिल गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। इससे आक्रोशित लोगों ने ट्रक में तोड़फोड़ की। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया। घायल युवक को परिजन बनैलिया चौराहे के समीप स्थित प्राइवेट अस्पताल में ले गए। जहां डॉक्टरों ने घायल को मेडिकल कॉलेज भेज दिया। अनिल के बडे़ भाई पप्पू यादव ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख पीजीआई लखनऊ रेफर कर दिया। देर रात लखनऊ ले जाते समय रास्ते में अनिल की मौत हो गई।  चौकी प्रभारी नीरज राय ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें