फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दमन कमाने गए युवक की सड़क हादसे में मौत

Mon, 13 Feb 2017 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
रतनपुर क्षेत्र निवासी अजय चौधरी कीें सड़क दुर्घटना में मौत की खबर पर रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रतनपुर। विशुनपुरा गांव के युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। दमन से कमाकर वह बहन की शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर आ रहा था। शुक्रवार को टेंपो से स्टेशन जाते समय ओवरब्रिज पर दुर्घटना हो गई। बड़े भाई और साथियों ने वहीं उसका अंतिम संस्कार कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन


परसामलिक थाना क्षेत्र के गांव विशुनपुरा निवासी 35 वर्षीय अजय चौधरी दमन में प्लास्टिक की फैक्ट्री में बड़े भाई विजय चौधरी तथा गांव के अन्य साथियों के काम करते थे। शुक्रवार को भाई व साथियों के साथ घर आने के लिए टेंपो से रेलवे स्टेशन जा रहे थे कि रात लगभग 11 बजे ओवरब्रिज पर हादसा हो गया। 

बड़े भाई विजय चौधरी (40), संतराज यादव (50), मूरत चौधरी (45), राजेश चौधरी (36) आदि घायल हो गए। घायलों को वहीं अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान शनिवार सुबह अजय चौधरी की मौत हो गई। उनका दाह संस्कार भी वहीं कर दिया गया है। इस घटना से गांव में मातम है। अजय चौधरी के पिता चंद्रिका चौधरी ने  बताया कि अजय चौधरी बीते छह माह पूर्व बड़े भाई के साथ रोजगार की तलाश में दमन गया था। वह एक प्लास्टिक फैक्ट्री में कार्यरत था। सप्ताह भर बाद घर पर छोटी बहन की शादी है। 
विज्ञापन


घर आने के लिए भाई विजय चौधरी व गांव के अन्य लोगों के साथ दो टेंपो में सवार होकर स्टेशन के लिए रवाना हुआ था। बताया जाता है उसमें से एक टेंपो दुर्घटनाग्रस्त हो गया। टेंपो में सवार अजय चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए। साथियों ने पुलिस की मदद से एक अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन इलाज के दौरान शनिवार की सुबह उनकी मौत 
विज्ञापन

हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें