सुधीर के मरने की खबर सुनकर रोती बिलखती मां, बहन व पत्नी।
- फोटो : अमर उजाला
घुघली। क्षेत्र के भुवना गांव निवासी सुग्रीव चौहान के 28 वर्षीय पुत्र नागू की कुंए में गिर गिर कर मौत की खबर से परिजन बदहवास हो गए हैं। सुधीर उर्फ नागू तीन माह पूर्व मुंबई अपने पिता सुग्रीव के पास कमाने गया था। पिता शादी में मंडप व सजावट का कार्य करते हैं। वहीं उनके चाचा भी रहते हैं।
शुक्रवार को वह काम करने के बाद शाम को घर वापस नहीं आया तो परिजन उसे ढूंढ़ने लगे। वहां पर जान पहचान वालों को भी सूचना दी। फिर थाना बसई जिला थाणे में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया। चार दिन पूर्व सब लोग घर आए और वह देर शाम तक नहीं आया। रविवार को सुबह पिता सुग्रीव के मोबाइल पर फोन आया कि एक कुंए में लाश मिली है। सुग्रीव वहां पहुंचे तो नागू का शव देख वह बदहवास हो गए। रविवार 12 बजे घर फोन आया तो सन्न रह गए। गांव में सन्नाटा छा गया।