फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुदरीपुर में पचास बोटा साखू की लकड़ी बरामद

Mon, 24 Oct 2016 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
छापेमारी में बड़े पैमाने पर चीरान और कीमती लकड़ी बरामद की गई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फरेंदा। गुदरीपुर में रविवार की सुबह वन विभाग और पुलिस की टीम की संयुक्त छापेमारी में बड़े पैमाने पर चीरान और कीमती लकड़ी बरामद की गई। टीम को आता देख सभी कारोबारी घर छोड़ कर फरार हो गए। वनविभाग को महिलाओं के भारी विरोध का भी सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


फरेंदा वन क्षेत्राधिकारी लक्ष्मण सिंह यादव व एसआई लालजी यादव, अरुण सिंह सहित पुलिस और वनकर्मचारी रविवार की सुबह आठ बजे के करीब निरनाम पश्चिमी के गुदरीपुर गांव में पहुंचे और गांव के किशोर, राजू, छोटू, दुर्गेश व अवधेश सहित कई घरों में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान साखू और सागौन के 50 बोटे और 10 पीस चीरान की लकड़ी बरामद हुई। लकड़ी की कीमत करीब दो लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस व वन विभाग की टीम पहुंचने से पहले पुरुष घर छोड़ कर जंगल के रास्ते फरार हो गए। घरों में मौजूद महिलाएं छापेमारी का विरोध कर रही थीं। महिलाओं के विरोध को देख पुलिस को भी सख्ती दिखानी पड़ी। वन विभाग ने सभी कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई की। टीम में शंभू सिंह, डिप्टी रेंजर विनोद नायक, अब्दुल वहीद, श्यामू तिवारी, रामअचल व वनदरोगा रामधारी आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें