फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने ट्रेन से कटकर जान दी

Wed, 13 Jan 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार की सुबह एक महिला ने पैसेंजर ट्रेन के सामने लेट कर जान दे दी। सूचना पर पहुंची जीआरपी शिनाख्त में जुटी है।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह सवा नौ बजे जैसे ही गोरखपुर से नौतनवा रेलवे स्टेशन के आउटर सिग्रल के पास पैसेंजर ट्रेन पहुंची तभी 50 वर्षीय एक महिला इंजन के सामने पटरी पर लेट गई।
चालक जब तक ब्रेक लगाता महिला की कटकर मौत हो गई। यह देखकर अन्य यात्री मौके पर पहुंच गए और उसकी शिनाख्त में जुट गए।
काफी देर तक उसकी शिनाख्त का प्रयास किया गया लेकिन पता नहीं चला। उसके पास भी कुछ नहीं मिला कि उसकी शिनाख्त हो सके।
आनन्दनगर जीआरपी थाना प्रभारी दिनेश चन्द चौधरी का कहना है कि महिला की पहचान नहीं हो पाई है। शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें