फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो कि्वंटल 40 किलो काली मिर्च बरामद

Sat, 21 Apr 2018 12:41 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
दो कि्वंटल 40 किलो काली मिर्च बरामद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ठूठीबारी (महराजगंज)। नेपाल की तरफ से दो बाइक पर 10 बोरी काली मिर्च ले आ रहे युवक को एसएसबी के जवानों ने पकड़ लिया। एक युवक नेपाल फरार हो गया। 
विज्ञापन


शुक्रवार की भोर में ठूठीबारी एसएसबी के बीओपी इंचार्ज ओपी मिश्रा, सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार, कांस्टेबल याकूब, कांस्टेबल प्रवीण द्विवेदी के साथ गस्त कर रहे थे। इस दौरान ठूठीबारी कोतवाली के पीछे स्थित झरही नदी बंधे के नजदीक पिलर नंबर 506/11 के पास नेपाल की तरफ से दो बाइक आती दिखी। बार्डर पर आते ही एसएसबी के जवानों ने घेराबंदी कर एक बाइक चालक को पकड़ लिया। वही दूसरा बाइक चालक नेपाल की तरफ भाग निकला। उन्होंने बताया िक पकड़े गए युवक के पास 10 बोरी में रखा 2 क्विंटल 40 किलो काली मिर्च बरामद हुआ। युवक की पहचान ठूठीबारी निवासी राजन साहनी के रूप में हुई। एसएसबी ने पकड़े गए युवक को ठूठीबारी कस्टम को सुपुर्द कर दिया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें