रुद्रापुर निवासी दो व्यक्तियों को पोखरी पर कब्जा करने के मामले में एसडीएम निचलौल ने न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। शनिवार को ग्राम सभा रुद्रापुर में विकास कार्यों का भौतिक सत्यापन तथा स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे एसडीएम निचलौल चंद्रपाल तिवारी और सीओ अनिल कुमार सिंह ने विकास कार्यों का जायजा लिया। गांव के बृजलाल और राजेश की ओर से पोखरी पर अवैध अतिक्रमण किए जाने पर उन्हें एसडीएम ने तत्काल कब्जा हटाने की चेतावनी दी थी। रविवार को कोठीभार पुलिस ने दोनों का शांति भंग में चालान कर एसडीएम निचलौल के समक्ष प्रस्तुत किया। एसडीएम चंद्रपाल तिवारी ने दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।