फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोदाम का ताला तोड़ टायर उठा ले गए चोर

Sun, 24 Jul 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ताला तोड़कर गोदाम से टायर उठा ले गए चोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सोनौली। कुनसेरवा बाई पास के निकट शुक्रवार की रात टायर की दुकान के गोदाम का ताला तोड़ कर चोरों ने छोटे बड़े कुल दस लाख रुपये मूल्य के टायर चुरा ले गए। शनिवार सुबह सुबह दुकान पर पहुंचे दुकान के मालिक ने देखा कि गोदाम पर ताला नहीं लगा है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन


सोनौली थाना क्षेत्र के कुनसेरवा बाई पास मेन रोड पर रहमान खान निवासी नौतनवा की टायर की दुकान है। रोज की भांति वह दुकान बंद कर शुक्रवार देर शाम घर चले गए। शनिवार सुबह जब वह दुकान पर पहुंचे तो सामने गोदाम पर नजर गई। उस पर ताला लगा नहीं था। शक होने पर उन्होंने दुकान से पहले गोदाम का शटर उठाया तो उनके होश उड़ गए। गोदाम में एक भी टायर नहीं थे।

उन्होंने इसकी सूचना तत्काल अपने भाई, रिश्तेदारों और पुलिस को दी। उन्होंने कहा की सड़क निर्माण के कारण गोदाम लेना पड़ा था। उसमें ट्रक, बस और छोटे वाहनों के कुल दस लाख रुपये से ज्यादा के टायर थे। उन्होंने बताया कि इसके पहले 2009 में भी उनकी दुकान में चोरी हुई थी। उस समय तो इंश्योरेंस कराया गया था लेकिन इस समय तो इंश्योरेंस भी नहीं है। घटना को लेकर दुकानदारों में गुस्सा है। उनका कहना है कि सोनौली पुलिस गश्त के नाम पर सिर्फ खानापूरी करती है। जिससे चोरी की घटनाएं हो रही हैं। इस संबंध में प्रभारी कोतवाली आरके सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें