फरेंदा/बृजमनगंज। लेहड़ा स्टेशन के समीप शुक्रवार भोर एक युवक ने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। कुछ लोग पारिवारिक कलह तो घर वाले मानसिक रोगी बता रहे हैं।
बृजमनगंज थाना क्षेत्र के दुबौलिया के मंगेरपुर निवासी फुलचंद का 25 वर्षीय बेटा रामकेश मानसिक रोगी था। जिसको लेकर परिवार में कुछ अनबन होती रहती थी। शादी के बाद से भी पत्नी से संबंध अच्छे नहीं थे। जिससे परिवार के बीच आए दिन कहासुनी होती रहती थी। शुक्रवार भोर करीब चार बजे घर से उठा और रेलवे लाइन की तरफ गया। जहां पर गोरखपुर की तरफ जा रही ट्रेन के आगे कूद कर आत्म हत्या कर ली। घटना की सूचना पर परिवार के लोग पहुंचे। घर वालों का कहना है कि वह मानसिक रोगी था। जिससे वह कोई भी कदम उठा सकता था। सूचना पाकर जीआरपी मौके पर पहुंच कानूनी औपचारिकताएं पूरी की।