बरगदवां बीओपी पर तैनात एक एसएसबी जवान को तस्करों ने पीट दिया। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बार्डर क्षेत्र पर इन दिनों डीजल व पेट्रोल की तस्करी जोरों पर है।
तस्करी पर रोक लगाने के लिए एसएसबी जवान इन दिनों कड़ाई तेज कर दिए हैं। शुक्रवार की देर शाम बरगदवां बीओपी पर तैनात एसएसबी जवान गोविंद कुछ तस्करों का विरोध किया तो वे एक जुट होकर उसकी पिटाई कर दिए। जवान की पिटाई की जानकारी मिलते ही स्थानीय एसएसबी के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। जवानों में घटना को लेकर गुस्सा है। जवान के तहरीर पर पुलिस ने तस्करों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
एसओ बरगदवां सत्येंद्र पांडेय का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।