ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में अाने से एक की माैत
- फोटो : अमर उजाला
लक्ष्मीपुर। पुरंदरपुर थाना के पैसिया ललाइन चौराहा पर सोमवार को एक अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक पुरंदरपुर थाना के ही कटाईकोट मदरहना के रहने वाले थे। वह पैसिया चौराहा पर मोची का कार्य करते थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पीएम के लिए भेजा। वहीं ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया। पुरंदरपुर थाना के कटाईकोट मदरहना निवासी भुक्खल (58) सोमवार को करीब 11 बजे अपने घर से दुकान पर जा रहा था। अभी वह बेलवा संपर्क मार्ग पर स्थित एक राइसमिल के पास पहुंचा था तभी उसके पीछे से आ रही ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्राली ने अनियंत्रित होकर उसे ठोकर मार दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुरंदरपुर पुलिस ने शव व ट्रैक्टर ट्राली को पने कब्जे में लेकर थाने ले गई। एसओ पुरंदरपुर अनिल कुमार ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।