फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली शराब बरामदगी में तीन आरोपियों को जेल

Sun, 29 Jan 2017 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
शराब बनाने की दो भट्ठियां पकड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लक्ष्मीपुर/पुरंदरपुर। शुक्रवार को शराब की कई दुकानों पर छापेमारी में बीस पेटी नकली शराब और 1.60 लाख रुपये नकद बरामद किए जाने के मामले में एसओ पुरंदरपुर की तहरीर पर 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। दो मुनीम के साथ ही वाहन चालक को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


चुनाव के मद्देनजर शुक्रवार को एसओ पुरंदरपुर ने रानीपुर चौराहा पर वाहन चेकिंग में जीप से 1.60 लाख नकद व चार पेटी अवैध शराब बरामद किया था। इस दौरान चालक पुरंदरपुर निवासी ओमप्रकाश विश्वकर्मा से पूछताछ में चौंकाने वाला राज सामने आया कि देसी शराब की लाइसेंसी दुकानों से नकली शराब का धंधा चलाया जा रहा है। 

वाहन चालक की निशानदेही पर आबकारी निरीक्षक बसंत प्रसाद व एसओ फरेंदा संजय सिंह, एसओ बृजमनगंज चंद्रेश यादव व एसओ पुरंदरपुर अनिल कुमार की टीम ने रुक्मिणी जायसवाल व सुबाष जायसवाल की देसी शराब की दुकानों पर छापेमारी शुरू कर दी। धानी, बृजमनगंज, कोल्हुई, हड़ियाकोट, मोहनापरुर व पुरंदरपुर की दुकानें शामिल हैं। 
विज्ञापन


अनुज्ञापी के पुरंदरपुर स्थित आवास पर छापेमारी में कुल 20 पेटी नकली देसी शराब व 1.60 लाख रुपये बरामद हुए। इसमें करीब एक हजार शीशी लैला व मिस्टर लाइन मार्का की नकली शराब होने की आशंका जताई जा रही है।

धानी के मुनीम जैगमउल्लाह व बहदुरी के मुनीम बैजनाथ तथा वाहन चालक ओम प्रकाश विश्वकर्मा से पूछताछ के बाद एसओ पुरंदरपुर की तहरीर पर सुबाष जायसवाल, रुक्मिणी जायसवाल, ओमप्रकाश विश्वकर्मा, बैजनाथ व जैगमउल्लाह सहित 6 लोगों के खिलाफ नकली शराब बनाने के साथ ही धोखाधड़ी व हेराफेरी तथा साजिश का केस दर्ज कर दो मुनीम और चालक को जेल भेज दिया है। एसओ पुरंदरपुर अनिल कुमार ने बताया कि आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें