फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल

Mon, 30 Oct 2017 12:15 AM IST
maharajganj
विज्ञापन
crime scene - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पुरंदरपुर। ग्राम पंचायत अगया में निर्माण कार्य कराने के दौरान हुए राजाराम यादव के तीन हत्यारोपियों को रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीन अन्य की पुलिस तलाश कर रही है। बताते चलें कि शुक्रवार को सुबह अगया गांव में चकमांर्ग के जमीन पर राजाराम चौहान निर्माण करा रहे थे, उसी दौरान निर्माण कार्य का विरोध करने पर पड़ोसी राजाराम यादव की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में छह लोगों के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश में जुटी गई। रविवार की सुबह हत्यारोपी राजाराम चौहान, कमलेश चौहान व निलेश चौहान निवासी अगया पुंरदरपुर रेलवे स्टेशन पर बैठ कर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे, उसी समय किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच कर तीनों को गिऱफ्तार कर जेल भेज दिया। इस संबध में एसओ राजेश कुमार वर्मा का कहना है तीन हत्यारोपियों गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें