फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन बाल श्रमिक मुक्त कराए गए

Sat, 30 Jan 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
 ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत सदर ब्लॉक के खुटहा कस्बे में चाय की दुकानों से तीन बाल श्रमिकों को मुक्त कराया गया। टीम ने बाल कल्याण समिति के समक्ष बाल श्रमिकों को प्रस्तुत किया।
विज्ञापन


बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष अवधेश चौबे ने दुकानदारों को कड़ी हिदायत देते हुए दोबारा दुकान पर बाल श्रमिकों से काम न लेने का निर्देश दिया। तीनों बाल श्रमिकों को उनके अभिभावकों को चेतावनी देते हुए सौंप दिया गया। बाल संरक्षण अधिकारी जकी अहमद ने बताया कि यह अभियान जिले में 31 तक चलाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि कोई भी बच्चा गुम हुआ या दुकानों पर कार्य कर रहा है, तो चाइल्ड हेल्प लाइन के टोल फ्री नम्बर 1098 पर सूचित करें। टीम में जिला प्रोवेशन अधिकारी विकास सिंह, चाइल्ड लाइन के केन्द्रीय समन्वयक श्याम सिंह, चन्द्रप्रताप, सुबोध यादव, हरी प्रसाद, अजीत गिरी व एएचटीयू प्रभारी अशोक सिंह हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें