फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साखू व सागौन की लकड़ी बरामद

Wed, 08 Feb 2017 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
फरेन्दा में पकड़ी गई साखू व सागौन की लकड़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आनंदनगर। वन विभाग की टीम ने मंगलवार को छापेमारी कर आरा मशीन से चोरी की साखू और सागौन की लकड़ी बरामद की। मंगलवार दोपहर 12 बजे मुखबिर ने एसडीओ फरेंदा को सूचना दी कि कस्बे में महाराजगंज रोड पर स्थित आरा मशीन पर जंगल से चोरी की साखू और सागौन की लकड़ी पिकअप से गिराई गई है। वन कर्मियों की टीम लेकर एसडीओ ने आरा मशीन पर छापा मारा।
विज्ञापन


इस दौरान 11 बोटे लकड़ी बरामद की गई। इसमें एक बोटा साखू और 10 बोटे सागौन के हैं। इसे रेंज कार्यालय लाया गया। इस बाबत एसडीओ आरके तिवारी ने बताया कि लकड़ी बरामद की गई है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अभी स्टाफ नहीं है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। छापेमारी में सत्पप्रकाश, रामधारी, हरिराम शामिल रहे।

पशु तस्करों का सुरक्षित ठिकाना बने सीमावर्ती गांव 
रतनपुर। परसामलिक थानाक्षेत्र से दुधारू पशुओं की तस्करी खुलेआम हो रही है। बेहतर कमाई का जरिया होने के कारण यह कारोबार थमने की जगह बढ़ता जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियों की खामोशी का भी तस्कर खूब फायदा उठा रहे हैं। परसामलिक थानाक्षेत्र के गांव दोगहरा, असुरैना, छितवनिया,  परसामलिक, विशुनपुरा, पड़ौली, मर्यादपुर, झिंगटी, मुजहना आदि गांव पशु तस्करों के सुरक्षित ठिकाने बन गए हैं। 
विज्ञापन


भारतीय पशु बाजारों से खरीदे गए दुधारू पशुओं को तस्कर बॉर्डर से सटे इन्हीं गांवों में पिकअप से उतार कर नेपाल के नवलपरासी में मंगलवार को लगने वाले पशु बाजार में पहुंचा देते हैं। इस संबंध में पुलिस क्षेत्राधिकारी नौतनवां लच्छीराम यादव का कहना है कि पशु तस्करों पर नकेल कसने के लिए पुलिस मुस्तैद है ।यदि कोई भी पशु तस्करी के कार्य में संलिप्त पाया गया तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें