फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील में आत्मदाह करने पहुंची महिला

Fri, 12 Oct 2018 12:18 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
तहसील में आत्मदाह करने पहुंची महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फरेंदा (महराजगंज)। ताल्ही की एक महिला अपने पति के कार्यों से क्षुब्ध होकर बृहस्पतिवार को तहसील परिसर में आत्मदाह करने पहुंच गई। उसे देख प्रशासन के अधिकारी सकते में आ गए। महिला के हाथ में मौजूद केरोसिन के गैलन को अपने कब्जे में लेकर तहसीलदार ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शिकायत की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया, इसके बाद महिला मानी।  
विज्ञापन

   
पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के ताल्ही निवासी सुनीता ने सीओ अशोक कुमार मिश्रा व तहसीलदार अशोक कुमार गुप्ता को बताया कि शादी के बाद से ही पति का उसके साथ व्यवहार ठीक नहीं रहता है। महिला का आरोप था कि पति उसे हमेशा मारता पीटता रहता है और प्रताड़ित करता है। उससे एक 16 वर्षीय लड़की भी है, जो जीने का एक मात्र सहारा है। महिला का आरोप था कि पति ने उसे घर से बेदखल कर दिया है। हिस्से की जमीन पति ने अपने बड़े भाई के नाम कर दिया। जिसकी जानकारी होने पर उसने विरोध किया तो बुधवार की रात पति व भतीजों ने उसे मारा पीटा। जिसकी शिकायत पुलिस से की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे क्षुब्ध होकर केरोसिन से भरा गैलन लेकर तहसील परिसर में आत्म दाह करने पहुंच गई। उधर, इसकी सूचना पर तहसीलदार ने महिला के पास पहुंचकर उसे समझाया बुझाया और केरोसिन भरा गैलन अपने कब्जे में लेकर पुलिस को सूचना दी। इस संबंध में सीओ अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि महिला की शिकायत की जांच पुलिस टीम भेजकर कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें