फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ कर रहे युवक को महिला ने पीटा

विज्ञापन
Crime
विज्ञापन
निचलौल(महराजगंज)। थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार सुबह करीब सात बजे एक युवक ने गांव की एक महिला से अपशब्द का प्रयोग करते हुए छेड़छाड़ करने लगा। महिला ने दिलेरी दिखाते हुए युवक की चप्पलों से पिटाई कर दी। डायल-100 पुलिस को बुलाकर युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। 
विज्ञापन

महिला ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को दिए शिकायती पत्र में महिला ने कहा है कि पति विदेश रहते हैं। बीते दिनों से युवक अकेला देखकर अपशब्दों का प्रयोग कर रहा था। लोक-लज्जा से बचने के लिए उसकी बात को अनसुना कर रही थी, लेकिन  सोमवार की रात करीब साढ़े नौ बजे युवक घर में घुसकर छेड़छाड़ करने लगा। शोर मचाने पर युवक फरार हो गया। मंगलवार की सुबह होते ही युवक घर पर पहुंचकर गाली देते हुए बदनाम करने की धमकी देने लगा। विरोध करने पर उक्त युवक  सहयोगियों के साथ घर के अंदर घुसकर छेड़छाड़ करने लगा। उससे बचने के लिए युवक की चप्पल से पिटाई कर दी। इसके बाद डायल-100 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस युवक को हिरासत में लेकर थाने ले गई। इस संबंध में इंस्पेक्टर गजेंद्र राय ने बताया कि मामला संज्ञान में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें