फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से किस्त के 30 लाख लेकर भागे, गिरफ्तार

Sun, 06 Mar 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 दिल्ली के ट्रांसपोर्टर से किस्त के 30 लाख रुपये लेकर भागने वाले तीन युवकों को नेपाल पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से दो लाख रुपये बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


भगवंत सिंह दिल्ली में ट्रांसपोर्ट कंपनी चलाते हैं। 10 फ़रवरी को कर्मचारी सुरेश गुप्ता को बैंक की किस्त जमा करने के लिए 30.50 लाख रुपये दिए थे। वह एक शादी समारोह में चले गए। दूसरे दिन जब वह ऑफिस पहुंचे तो सुरेश नहीं मिला। उसी के गांव के रहने वाले दो अन्य कर्मचारी भी ऑफिस नहीं पहुंचे थे।

तीनों कर्मचारियों के आफिस नहीं आने से संदेह गहरा गया। उन्होंने दिल्ली पुलिस में मामला दर्ज कराया। भगवंत सिंह द्वारा दिए गए कर्मचारियों के पते पर दिल्ली पुलिस ने नेपाल पुलिस से संपर्क किया। शनिवार को नेपाल पुलिस ने बांके जिले के धन बहादुर और विजय गुडा को दो लाख के साथ उन्हें घर से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


दोनों आरोपियों से पूछताछ में सुरेश गुप्ता निवासी कवासोती को बुटवल में एक फर्म से गिरफ्तार कर लिया। बांके पुलिस उपाधीक्षक रमेश लम्सा ने प्रेस वार्ता में इसका पर्दाफाश किया। बताया कि तीनों को गिरफ्तार कर पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें