तहसील की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।
- फोटो : अमर उजाला
सिसवा बाजार को तहसील बनाने की मांग को लेकर वृहस्पतिवार को उद्योग व्यापार मंडल सिसवा बाजार के लोगों ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया। अध्यक्ष शिवकुमार रौनियार ने बताया कि सिसवा बाजार को तहसील बनाने की मांग की लड़ाई अब उद्योग व्यापार मंडल लड़ेगी। इस संबंध में शासन में पत्राचार जनता से हस्ताक्षर अभियान, पोस्टकार्ड अभियान, धरना प्रदर्शन, बाजारी बंदी आदि प्रकार की आवश्यकता होगी तो किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए बताया कि सिसवा बाजार को तहसील बनने तक आंदोलन जारी रहेगा। कमलेश,विनोद मद्धेशिया, रिजवान अहमद मौजूद रहे।